राजापाकर : पंचायत उपचुनाव को लेकर मुखिया पद के प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। पंचायत चुनाव हेतु अब तक एन आर काटवाने का काम संभावित प्रत्याशी कर रहे थे किंतु नामांकन के तीसरे दिन प्रखंड के लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में मुखिया पद की प्रत्याशी बिलंदपुर गांव निवासी गेनू कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी ने नामांकन पत्र प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 जून निर्धारित है। पंच पद के दो व वार्ड सदस्य के एक पद रिक्त है जिसके लिए उपचुनाव होंगे।राजापाकर दक्षिणी पंचायत में वार्ड नंबर 13 में वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं। एन आर कटवाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा।

ये भी पढ़े….

चोरो के आतंक से लोग परेशान पुलिस प्रशासन नहीं दे रही हैँ: अधिवक्ता

https://satyamgramnews.in/हाजीपुर-चोरो-के-आतंक-से-लो/06/2025/17/05/07/56/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली