VAISHALI : योग दिवस पर विद्यालय में बच्चों को  कराया गया योग्याभ्यास।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को केसीआई विद्यालय में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य भारती के सौजन्य में किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।

संचालन आरोग्य भारती के प्रांतीय सह सचिव संजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। संजय सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की कला है। इससे न केवल तन मजबूत होता है, अपितु मानसिक शांति भी मिलती है। मौके पर बालासन वज्रासन ताड़ासन भुजंगासन अनुलोम-विलोम व कपालभाति जैसे कई योग आसनों का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने भी पूरे मनोयोग से सभी आसनों को दोहराया और योग के फायदे से अवगत हुआ।

विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है और वे मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की सचिव चंदा कुमारी ने किया। उन्होंने आरोग्य भारती की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यालय में होते रहने चाहिए। इस योगाभ्यास में हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह,अमरनाथ चौहान ,सुबोध सिंह, अनिल कुमार, लक्ष्य भारत, अमरेश राय, राम मनोहर राय, प्रियंका कुमारी,मानवी, चंचल कुमारी सहित कई शिक्षक व विद्यालय की छात्र छात्राएं शामिल हुई।

ये बजी पढ़े….

*54 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच कर दी गई दवाई। -*

राजापाकर : 54 गर्भवती महिलाओं की  स्वास्थ जांच कर दी गई दवाई।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली