
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया।मौके पर प्रखंड के सभी कर्मी आम जन उपस्थित हुए। एसडीआरएफ के एसआई राकेश रमन कॉन्स्टेबल धीरज कुमार ब्रह्माकुमार चौधरी द्वारा वाढ से बचाव बाढ़ आने से पहले की कार्रवाई आने के बाद की गई कार्रवाई के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से कैसे डूबे हुए व्यक्ति को सीपीआर दिया जाएगा उसके बारे में बताया गया। वही तेज आंधी तूफान पानी में ब्रजपात से बचाव की जानकारी दी गई। जिसमें किसी पेड़ के नीचे छुपना किसी घर के अंदर जाकर छुपना आदि बातें बताई गई। बाढ़ के दौरान सर्पदंश की भी समस्या आती है जिसमें व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने की सलाह दी गई।
वहीं किसी व्यक्ति के डूबने पर उसे 5-7 मिनट में तुरंत बाहर निकले और सीपीआर देकर उसे बचाया जा सकता है। डूबे हुए व्यक्ति को पानी से निकाल कर दोनों पैर को ऊपर उठाने से पेट का सारा पानी बाहर निकलेगा तो वह बच सकता है अथवा पेट के भर गर्दन पर उठाकर भी रखने से सारे पानी शरीर से निकल जाएंगे। बाढ से बचाव की कई जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रखंड वअंचल कर्मियों में सुनील कुमार दिलीप कुमार संगम कुमार नवीन कुमार चंद्रशेखर कुमार बच्चा बाबू राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन नाजीर नवीन कुमार नितीश कुमार पंकज कुमार संजय राम रमेश भगत चूल्हाई मलिलक सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े…
251 महिलाओं ने यज्ञ हेतु कलश शोभायात्रा में ली भाग।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-251-महिलाओं-ने-यज्ञ/06/2025/24/17/33/37/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली