
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत उपचुनाव की मतगणना के बाद लगुरांव बिलंदपुर पंचायत से पूर्व मुखिया दिव्या राज विजयी घोषित की गईं। इस पंचायत से मुखिया पद के तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें दिव्या राज को 2030 मत प्राप्त हुए सुबोध कुमार साह को 1927 वोट व चांदनी कुमारी को 978 वोट प्राप्त हुए. इस प्रकार 103 मतों से दिव्या राज को विजयी घोषित हुईं।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने उन्हें विजेता का प्रमाण पत्र सौंपा। जबकि राजापाकर दक्षिणी पंचायत में वार्ड 13 से वार्ड सदस्य पद के लिए सुनील कुमार पिता राजेश्वर सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्हें 191 मत मिले। द्वितीय स्थान पर रहे कौशल किशोर कुमार को 147 मत मिले।इस तरह सुनील कुमार 44 मतों से विजयी घोषित किए गए। बैकुंठपुर पंचायत से सरोज देवी पति वीरेंद्र शर्मा विजय घोषित किए गए सरोज देवी को 91 मत प्राप्त हुए द्वितीय स्थान पर शक्ति झा को 75 मत प्राप्त हुए। 16 वोट मतों के अंतर से सरोज देवी विजयी घोषित की गईं।
वहीं भलुई पंचायत के वार्ड चार से निर्विरोध निर्वाचित मोहम्मद एनुअल हक पिता मछु मियां को प्रमाण पत्र दिए गए। मतगणना को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने सुरक्षा बलों के साथ मौके पर मुस्तैद थे जिले से भी सुरक्षा बल मौजूद थे। जीत के प्रमाण पत्र के साथ बाहर निकलने पर दिव्या राज के समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जोशीले अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।
ये भी पढ़े….
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जदयू ने निकाली साइकिल रैली।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-मतदाताओं-को-जागरू/07/2025/08/23/29/19/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली