वैशाली : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जदयू ने निकाली साइकिल रैली।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड मे जदयू पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकला गई। जागरूकता  रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने और अपने नाम का सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया गया। रैली की शुरुआत राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी नथुनी चौक से हुई। इसके बाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों गांवों चौक चौराहे सहित बखरी बरियारपुर अल्लीपुर भलुई राजापाकर उत्तरी आदि दर्जन भर गांव होते हुए अंत में जदयू प्रखंड कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

इस अभियान में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों जदयू कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली के दौरान नारे व पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को अपने नाम की जांच कराने और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने एवं बीएलओ द्वारा दिए गए आवेदन प्रपत्र को भरकर जमा करने का आह्वान किया गया। रैली में प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती की बुनियाद है। जदयू का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी फर्जी नाम जुड़ा न रह जाए।

जनता से अपील है कि वे इस अभियान में भाग लें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं। इस रैली में प्रमुख नेताओं में राजापाकर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम सहित वरिष्ठ नेता भीम कुमार शिवनाथ सिंह बजरंग सिंह ब्रजकिशोर गुप्ता अरुण पटेल शत्रुधन सिंह रविंद्र सिंह सहित प्रखंड जदयू कमिटी के सभी सदस्य रैली में शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

राजापाकर में बुधवार को होगा पंचायत उपचुनाव का मतदान।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-बुधवार-को-हो/07/2025/08/22/24/46/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief