
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर (आकाशचंद्र वर्मा): रविवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। खासकर किसान वर्ग अत्यधिक परेशान था क्योंकि लगातार सूखे की स्थिति बनती जा रही थी।
बारिश से जहां आम लोगों ने सुकून की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। तेज धूप और तापमान के कारण धान के बिचड़े खेतों में झुलसने लगे थे और जमीन में दरारें पड़ने लगी थीं। लेकिन रविवार को हुई जोरदार बारिश से खेतों की नमी वापस लौटी और किसानों में उम्मीद की किरण जगी।
किसान रमेश राय, प्रदीप राय सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि आषाढ़ मास निकल चुका है और अब सावन भी शुरू हो गया है, लेकिन अब तक संतोषजनक बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। यदि अब भी बारिश नहीं होती तो भारी नुकसान तय था।
किसान सीताराम राय, सुनील कुशवाहा, प्रेम कुमार यादव, दिनेश सिंह आदि ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है, ताकि सरकार की ओर से सहायता मिल सके। हालांकि आज की बारिश ने कुछ हद तक राहत पहुंचाई है, और किसानों को उम्मीद है कि अगर अब लगातार बारिश होती रही, तो धान की खेती को कुछ हद तक बचाया जा सकता हैँ।
#राजापाकर_समाचार#किसान_समस्या#गांव_की_खबर#बिहार_समाचार#बारिश_की_राहत#धान_की_खेती#सावन_बारिश#सूखाग्रस्त_घोषणा#कृषि_समस्या#गांव_की_आवाज़#RajapakarNews#MonsoonRelief#FarmerVoices#DroughtAlert#RainInBihar#RiceCultivation#VillageReport#LocalNewsIndia#FarmerIssues#RuralIndia
ये भी पढ़े…
कबीर मठ आश्रम में हुआ भव्य सत्संग, भजन-कीर्तन और भंडारा।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-कबीर-मठ-आश्रम-मे/07/2025/13/19/29/42/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली