मतदाता पुनरीक्षण कार्य में घर-घर जाकर हो रहा सहयोग, 25 जुलाई तक भरें आवेदन।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर | रिपोर्ट : आकाशचंद्र वर्मा : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ-साथ शिक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मिलकर घर-घर जाकर नागरिकों को आवेदन फॉर्म वितरित करवा रहे हैं और उन्हें भरवाने में मदद कर रहे हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से छूट गया है, वे घबराएं नहीं। 25 जुलाई तक सभी योग्य व्यक्तियों के आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि, वे लोग जो फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं या बाहर रहते हैं, उनका आवेदन नहीं लिया जाएगा।

बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आवेदन के बाद बीएलओ द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 प्रकार के पहचान पत्रों में से किसी एक की जांच की जाएगी। इसमें आवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि दस्तावेज शामिल हैं।

वहीं, पंचायत कर्मियों द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों को प्रखंड कार्यालय में ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी योग्य मतदाता इस पुनरीक्षण से वंचित न रहे और लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में हर घर की भागीदारी सुनिश्चित हो।

निवेदन:सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने घर पर आने वाले बीएलओ का सहयोग करें और समय रहते आवेदन भरकर अपने मतदाता अधिकार को सुरक्षित करें।

ये भी पढ़े…

बाल विवाह से मुक्ति की ओर वैशाली में कारगर पहल|

https://satyamgramnews.in/freedom-from-child-marriageबाल-विवाह-से-मुक्ति-की/07/2025/14/19/42/29/satyamgramnewsnetwork/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली