
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर क्षेत्र में छात्रा संजना भारती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार की देर शाम लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। राजापाकर हाई स्कूल चौक से शनिचर हाट चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
राजापाकर उत्तरी पंचायत अंतर्गत निकाले गए इस शांति मार्च में लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। सभी की एक ही मांग थी — “संजना को इंसाफ दो, दोषियों को फांसी दो।
मार्च में शामिल राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी संजीव चौधरी ने कहा,
“संजना का कॉलेज से अपहरण कर 15 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह जघन्य अपराध मानवता पर धब्बा है। अपराधी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, तभी संजना की आत्मा को शांति मिलेगी”
इस दौरान पूर्व गोरौल थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठी, जिन पर पूरे मामले में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। लोगों ने उन्हें तत्काल कठोर सजा देने की मांग की।
इस कैंडल मार्च में सुनिल सिंह, हरिओम, आकाश, राहुल, सुरेश चौधरी, रितिक, आशीष, प्रीतेश सहित कई स्थानीय युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।
मार्च के अंत में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर संजना भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#JusticeForSanjana #CandleMarch #RajapakarNews #WomenSafety #SatyamGramNews #Vaishali #StudentRights #CrimeAgainstWomen #स्ट्रिक्टक्शननऊ
ये भी पढ़े…
कुंदन कुमार सिंह बनाये गए क़ाज़ीपुर थाना प्रभारी।
https://satyamgramnews.in/कुंदन-कुमार-सिंह-बने-क़ाज/07/2025/15/10/13/18/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली