साइबर अपराध में हुई धोखाधड़ी की राशि पुलिस ने कराई वापस, पीड़ित को सौंपा गया ₹1.05 लाख

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली – आकाशचंद्र वर्मा,दिनांक: 17 जुलाई 2025 : वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वागमल्ली निवासी नीरज कुमार साह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने ₹1,05,000 की ठगी कर ली थी। यह घटना 9 दिसंबर 2024 को घटी थी, जब पीड़ित के खाते से बिना अनुमति के उक्त राशि निकाल ली गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही साइबर थाना, वैशाली ने तत्परता से जांच प्रारंभ की और डिजिटल माध्यम से ठगी गई पूरी राशि का सफलतापूर्वक रिकवरी करवाई। पुलिस की मेहनत और तकनीकी दक्षता के बदौलत ₹1,05,000 की राशि को पुनः पीड़ित नीरज कुमार साह को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण साझा न करें। अगर कोई फ्रॉड होता है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

इस सराहनीय कार्य के लिए वैशाली पुलिस और साइबर थाना टीम की आम लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

सत्यम ग्राम न्यूज़ जनता से अपील करता है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, और साइबर अपराध की किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

#वैशालीपुलिस #CyberCrime #साइबरक्राइम #PoliceSuccess #VaishaliNews #DigitalSuraksha #OnlineFraud #Dial1930 #SatyamGramNews #बिहारपुलिस #सतर्करहें_सुरक्षितरहें

ये भी पढ़े…

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

https://satyamgramnews.in/आकाशीय-बिजली-गिरने-से-युव/07/2025/17/22/52/38/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief