पातेपुर में 88.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार जब्त, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता

 

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली। पातेपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पातेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बड़ेरोही टुक्की में छापेमारी कर 88.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पातेपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ेरोही टुक्की निवासी राजनारायण चौधरी, पिता नथुनी चौधरी के आवास पर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से 88.5 लीटर विदेशी शराब और एक कार (संख्या – i20) बरामद की गई।

इस संबंध में पातेपुर थाना कांड संख्या 250/25 दिनांक 20.07.2025 को बिहार उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इसमें शामिल शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु आगे की कार्रवाई जारी है।

बरामदगी का विवरण:विदेशी शराब – 88.5 लीटर,कार  (i20) – 01

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से अपील की गई है कि वे शराब का सेवन न करें और स्वस्थ व खुशहाल जीवन अपनाएं।

#पातेपुर_समाचार#वैशाली_पुलिस#अवैध_शराब_बरामदगी#शराब_तस्करी#बिहार_शराबबंदी#पुलिस_छापेमारी#विदेशी_शराब_जब्ती#पातेपुर_थाना#कानून_व्यवस्था#शराब_नहीं_सेहत_चुने

ये भी पढ़े…

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 63 वारंट/कुर्की/इश्तेहार निष्पादित

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कार्-2/07/2025/20/21/29/34/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief