सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, 20 जुलाई 2025 :पुलिस अधीक्षक वैशाली के दिशा-निर्देशन में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर वैशाली पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में जिले के सभी अनुमंडल, अंचल और थानों की सक्रिय भागीदारी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को चलाए गए इस विशेष सघन अभियान के तहत कुल 60 वारंट/इश्तेहार/कुर्की का निष्पादन किया गया, वहीं 1 वारंटी और 2 कुर्की वारंट में अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस ने:07 वारंटों का निष्पादन,42 इश्तेहारों का निष्पादन,11 कुर्कियों का निष्पादन,01 इश्तेहारी की गिरफ्तारी,01 वारंटी की गिरफ्तारी,01 कुर्की के मामले में गिरफ्तारी
कुल मिलाकर 63 मामलों में कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपराध नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वैशाली पुलिस – आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।
(सोर्स: SP कार्यालय, वैशाली)
#SPVaishaliOfficial #district.police.vaishali
ये भी पढ़े…
न्यूटन क्लासेस राजापाकर के 25 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
https://satyamgramnews.in/न्यूटन-क्लासेस-राजापाकर/07/2025/20/21/12/26/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief