
चेहराकला,सत्यम ग्राम न्यूज़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बखरी दोआ चैनपुर स्थित अंकित ट्रेडस परिसर में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजू देवी के सौजन्य से किया गया, जिसमें पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी संजय गौतम ने लोगों से जन सुराज के चुनाव चिन्ह स्कूली बैग पर बटन दबाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोग वर्षों से किसी न किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष को वोट देते आए हैं, लेकिन न तो बिहार की दशा बदली, न दिशा, और न ही परिवारों की स्थिति में सुधार हुआ। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बेरोजगारी ने हर परिवार की स्थिति दयनीय बना दी है। उन्होंने कहा कि इस बार वोट अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए दिया जाए।
सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने प्रशांत किशोर के अभियान को तेज करने और घर-घर पार्टी का संदेश पहुँचाने की बात कही। मौके पर पूर्व विधायक चौपाटी के महासचिव किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महुआ अनुमंडल महासचिव अखिलेश पासवान, महुआ अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान, मन्नार अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महुआ युवा अध्यक्ष रणजीत मिश्रा, जिला चुनाव अभियान के अरशद हुसैन, जिला युवा उपाध्यक्ष जनार्दन कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, पातेपुर के भावी प्रत्याशी विनोद प्रकाश समेत कई नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं में गुड़िया कुमारी, इंदु कुमारी, शर्मिला कुमारी, शशि कुमारी, रेखा कुमारी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। मंच संचालन धन्नजय सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता चन्द्रदेव सिंह ने की। उन्होंने लोगों को परिवार लाभार्थी कार्ड बनवाने और उससे भविष्य में मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
#जनसुराज #प्रशांतकिशोर #बिहारचुनाव #चेहराकला #बखरीदोआ #संजयगौतम #स्कूलीबैगछाप #बेरोजगारी #शिक्षा #जनसभा
ये भी पढ़े…
चेहराकलां :मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।
https://satyamgramnews.in/चेहराकला-मुख्यमंत्री-वि/08/2025/12/22/01/13/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief