राजापाकर में मुख्यमंत्री बिजली उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।

 

राजापाकर में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से 17 हजार उपभोक्ताओं को राहत।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से मुख्यमंत्री का बिजली उपभोक्ताओं के साथ 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, समाजसेवी बीके दास, बीडीओ आनंद प्रकाश, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, जेई विक्रम कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह सहित दर्जनों महिला-पुरुष बिजली उपभोक्ता उपस्थित थे।

संवाद के दौरान विभिन्न जिलों की महिला उपभोक्ताओं ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। एक महिला उपभोक्ता ने कहा कि वे इस योजना से बची हुई राशि अपनी बच्ची के नाम पर जमा करती हैं।

जेई विक्रम कुमार ने बताया कि राजापाकर प्रखंड में कुल 23 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 125 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने के बाद 17 हजार उपभोक्ताओं का बिल पूरी तरह माफ हो गया है।

#राजापाकर #बिजली #मुख्यमंत्रीसंवाद #125यूनिटफ्री #उपभोक्ता #बिहारसमाचार #VaishaliNews #राजापाकरसमाचार

ये भी पढ़े

चेहराकलां :मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।

https://satyamgramnews.in/चेहराकला-मुख्यमंत्री-वि/08/2025/12/22/01/13/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली