
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खून की जांच की सुविधा मिलने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत स्थित नारायण सेवा सदन, नारायण कंपलेक्स, चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या-8 बाकरपुर गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
पूर्व में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था, जिसमें हजार-दो हजार रुपये तक का खर्च और समय दोनों की बर्बादी होती थी। अब मात्र 100-200 रुपये में यह जांच गांव में ही संभव हो रही है।
व्यवस्थापक जयप्रकाश नारायण ने बताया कि मरीज बिना किसी परेशानी के जांच कराकर संतुष्ट हैं और दर्जनों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। अल्प समय में ही खून जांच की रपट उपलब्ध करा दी जाती है।
🩸 #स्वास्थ्य_सेवा
🏥 #खून_जांच
🌍 #ग्रामीण_क्षेत्र
💊 #स्वास्थ्य_सुविधा
👨⚕️ #राजापाकर
💰 #सस्ती_जांच
⏱️ #तुरंत_रिपोर्ट
📍 #बाकरपुर
यें भी पढ़े…
हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने किया निर्जला उपवास
https://satyamgramnews.in/हरतालिका-तीज-पर-सुहागिनो/08/2025/26/22/56/47/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली