
एक ट्रक व दो पिकअप वाहन सीज, शराब माफिया फरार
सत्यम ग्राम न्यूज़ भगवानपुर,(वैशाली)भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 5257.065 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक ट्रक और दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं।
🚔 कैसे हुई कार्रवाई
भगवानपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि असतपुर सतसपुर गांव में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुँची, शराब माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर लिया।
📦 बरामदगी विवरण
विदेशी शराब – 5257.065 लीटर
ट्रक – 01
पिकअप – 02
📝 पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 20-248/25, दिनांक 02.09.2025 दर्ज किया गया है। शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक वैशाली ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान तेज है और किसी भी कीमत पर शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।
#जब्त ट्रक़#पिकअप गाड़ियां#शराब की खेप#VaishaliPolice #LiquorSeizure #BiharNews #CrimeControl #ProhibitionAct #पुलिसक्शन
यें भी पढ़े…
शिव मंदिर में गुंबद प्रतिस्थापित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कलश स्थापना
https://satyamgramnews.in/शिव-मंदिर-में-गुंबद-प्रति/09/2025/01/20/03/13/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief