शनिवार से थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन शनिवार 6 सितंबर से 11 सितंबर तक थाना परिसर राजापाकर में किया जाएगा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोग अपने-अपने हथियार, कारतूस और लाइसेंस के साथ थाना परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर सत्यापन कराएं।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। थाना क्षेत्र में कुल 86 लाइसेंसधारी व्यक्ति विभिन्न प्रकार के हथियार रखते हैं। सभी को निर्धारित समय पर सत्यापन कराना अनिवार्य  है।

#Rajapakar #Vaishali #Election2025 #LicenseVerification #LicensedWeapons #BiharPolice #RajapakarNews #LawAndOrder #ElectionSecurity #Satyaapan #BreakingNews #LocalUpdate

यें भी पढ़े…

मतदाताओं की दावे-आपत्ति में मदद के लिए अधिकार मित्र नियुक्त

https://satyamgramnews.in/मतदाताओं-की-दावे-आपत्ति-म/09/2025/05/15/28/10/satyamgramnewsnetwork/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली