
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा।प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर काली स्थान पासवान टोला में महागठबंधन के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एस. ए. कांगो ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने संबोधन में एस. ए. कांगो ने कहा कि महागठबंधन ने एक युवा, कर्मठ और ईमानदार उम्मीदवार को टिकट दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हंसुआ-गेहूं की बाली छाप पर बटन दबाकर महागठबंधन प्रत्याशी मोहित पासवान को विजयी बनाएं और तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें।
उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने के बाद आम जनता के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं —
‘माय-बहन योजना’ के तहत प्रत्येक महिला को ₹2500 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी।
बिहार में उद्योगों का जाल बिछाकर पलायन को रोका जाएगा।प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को पहली कैबिनेट में नौकरी देने का वादा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बिहार में विकास की गंगा बहेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव बिंदेश्वर राय ने की तथा संचालन सीपीआई के जिला सचिव अशोक ठाकुर ने किया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंजे लाल राय, तपसी प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, सत्यनारायण राय, मुकेश कुमार, महेश प्रसाद सिंह, गुड्डू यादव, रवींद्र राय, उमेश राय, अमरनाथ भगत, समाजसेवी अनिल कुमार राय, उमेश व्यास, महेंद्र गुप्ता सहित महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
#राजापाकर#महागठबंधन#CPI#मोहितपासवान#तेजस्वीयादव#चुनाव2025#राजनीतिकखबर#बिहारविधानसभा#भारतीयकम्युनिस्टपार्टी#SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
एनडीए नेताओं ने महेंद्र राम के समर्थन में भरी हुंकार।
https://satyamgramnews.in/एनडीए-नेताओं-ने-महेंद्र-र/10/2025/29/20/44/42/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief