विधानसभा चुनाव : फ्लैग मार्च निकालकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सशस्त्र बलों द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के नेतृत्व में आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस बल ने हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक सहित कई स्थानों का भ्रमण किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी गौरव कुमार, तथा थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व्यापक की गई है।

राजापाकर विधानसभा के तीनों प्रखंडों में कुल 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी बूथों पर सीआरपीएफ एवं आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाएगी।

अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान करें। विशेष रूप से महिलाओं से आग्रह किया गया कि वे सुबह ही मतदान कर गृहकार्य में जुटें।

सभी प्रखंडों में मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जो लगातार भ्रमण कर रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने कहा कि लोग निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा लें, प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है।

राजापाकर #चुनाव2025 #फ्लैगमार्च #निर्भीकमतदान #सुरक्षाव्यवस्था #आईटीबीपी #सीआरपीएफ #बीडीओ #गौरीशंकरबैठा #राजापाकरविधानसभा #शांतिपूर्णमतदान #आकाशचंद्रवर्मा #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

राजापाकर में चुनावी सरगर्मी तेज, उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर..

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-चुनावी-सरगर/11/2025/01/15/41/44/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief