
सत्यम ग्राम न्यूज़ वैशाली : जिले के लालगंज प्रखंड की बसंता-जहानाबाद पंचायत के बलहाँ गांव में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाजीपुर, वैशाली के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया, अध्यक्षता मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रयाग सहनी ने की, और संचालन स्थानीय पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार सहनी ने किया।
इस अवसर पर संतोष कुमार ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन श्रमिकों के योगदान और उनके अधिकारों को याद करने का दिन है। प्रयाग सहनी ने कहा कि मजदूर दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों को हर दिन उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की याद दिलाता है। पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार सहनी ने मजदूरों को समाज की रीढ़ की हड्डी बताया और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में बलदेव सहनी, अमोद कुमार राम, रामकुमार सहनी, गोपाल सहनी, नारायण सहनी, विकास सहनी, रामलाल सहनी, शैली सहनी, अशर्फी सहनी, उमेश सहनी, दिनेश सहनी, लोटन सहनी, ललन सहनी, रमेश सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
“मजदूर की मेहनत, समाज की शक्ति”
#मजदूरदिवस #कानूनियाजगरूकता #श्रमिकअधिकार #वैशाली #बलहाँ #सामाजिकन्याय #अंतर्राष्ट्रीयमजदूरदिवस
ये भी पढ़े….
महुआ बाजार जाम से जनता त्रस्त, समाधान की मांग तेज ।
https://satyamgramnews.in/महुआ-बाजार-में-जाम-बना-जन/04/2026/24/18/31/30/satyamgramnewsnetwork/
*_महुआ बाजार में जाम बना ‘जनता का जंजाल’, मालवाहक वाहनों पर समय-सीमा तय करने की उठी जोरदार मांग_*
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief