बड़ी कार्रवाई: 11वीं नामांकन में अवैध वसूली पर DEO का एक्शन, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित।

“छात्रों से अधिक शुल्क वसूलना पड़ा भारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिखाई सख्ती; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।”

📰 सत्यम ग्राम न्यूज़ | हाजीपुर (वैशाली)

वैशाली जिले में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एल.एन. उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नसीमुल होदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि विद्यालय में 11वीं कक्षा के नामांकन के दौरान निर्धारित शुल्क से अधिक राशि विद्यार्थियों से वसूली गई, जिसकी शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जांच कराई।

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने स्वयं विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11वीं कक्षा के कई छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अवैध वसूली के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

⚖️ नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को सरकारी सेवा की मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए इसे घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर ‘बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023’ तथा ‘बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005’ के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया।

📍 निलंबन अवधि में गोरौल रहेगा मुख्यालय

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान मो. नसीमुल होदा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कार्यालय, गोरौल निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता वहीं से प्राप्त उपस्थिति विवरणी के आधार पर दिया जाएगा।

🔎 जांच के लिए अधिकारियों की नियुक्ति

मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को जांच पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, गोरौल को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

📢 शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश

इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग का भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का संकेत माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के आर्थिक शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

#Vaishali #Hajipur #DEOVaishali #EducationDepartment #SchoolAdmission #BiharEducation #BreakingNews #SatyamGramNews #AdmissionFee #EducationNews #BiharNews #Suspension

यह भी पढ़े…

DEO के दो-दो आदेशों की अवहेलना! एक करोड़ के घोटाले के आरोपी निलंबित प्रभारी को बचाने का खेल? BEO पातेपुर पर गंभीर आरोप।

https://satyamgramnews.in/deo-के-दो-दो-आदेशों-की-अवहेलना/07/2026/27/04/42/43/satyamgramnewsnetwork/

DEO वैशाली के आदेशों की अवहेलना, BEO पातेपुर पर मिलीभगत के आरोप | भरथीपुर और दोघरा स्कूल मामला

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief