गोरौल, सत्यम ग्राम न्यूज़ : प्रखंड क्षेत्र के ठिकहा बहादुरपुर गांव स्थित निजी एकेडमी के प्रांगण में शुक्रवार को वार्षिक अवार्ड सिरोमणि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, जगेश्वर राय, प्रमुख मुन्ना कुमार,डॉयरेक्टर रत्नेश कुमार,प्राचार्य बबिता कुमारी, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया . कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुय पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सुदूर देहात में अच्छी शिक्षा के लिये आवासीय विद्यालय का संचालन एक बेहतर पहल है।
वर्तमान में सभी अभिभावक अपने बच्चो को हर संभव अच्छी शिक्षा देना चाहते है,जिससे कि वह बच्चे हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन करें. इस कार्यक्रम में बच्चो ने नृत्य संगीत, नुक्कड़ नाटक,भाषण, प्रस्तूती के साथ अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों बच्चो को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
वही विद्यालय की छात्रा जिज्ञासा कुमारी के बेहतर प्रदर्शन पर फीस माफ करने एवं पोशाक देने की घोषणा की गई. विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं. शिक्षा के साथ खेल कूद व अन्य प्रतियोगिता एवं गतिविधियों से बच्चों के प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
विद्यालय परिवार का प्रयास है कि गांव में भी शहर जैसे सुख सुविधाओं और स्मार्ट क्लास से लैस वर्ग कक्ष का संचालन किया जाये. कार्यक्रम में रूबी कुमारी, विष्णुदेव राय, राम प्रवेश राय,मयंक शेखर,विशाल कुमार,अमित कुमार, अरविंद झा,चमन कुमार, शबनम कुमारी, सिमा कुमारी,नीतू कुमारी, निक्की कुमारी, सोनाली कुमारी, ट्विंकल कुमारी,रनीश कुमार, आकाश कुमार, जितेंद्र कुमार,अंजुम सहित सहित अन्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़े…
रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों हुए आक्रोषित।