
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर। बरांटी थाना क्षेत्र के अंधरवारा पंचायत के अंधरवारा गांव वार्ड नंबर 13 में बच्चों के विवाद में सयाने उलझे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे स्थान क्षेत्र के अंदर वाड़ा नया टोला में विश्वनाथ दास पिता स्वर्गीय देवेंद्र दास को उनके ही पड़ोसी के द्वारा आपसी विवाद में धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थाना के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में स्थानीय थाना अध्यक्ष डलवाल के साथ पहुंचे और घटना के सन में जानकारी प्राप्त की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में ही घटना में शामिल दो अभिक्तों जगदीश राम पिता बुधन राम एवं उषा देवी पति झम्मन राम दोनों ग्राम अंधरवारा नया टोला थाना बरांटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि अभियुक्तों का फिर से ही आपराधिक चरित्र रहा है और फिर से चले आ रहे विवाद में यह घटना हुई है। घटना के बाद लोगों ने अक्षयवट चौक को जाम कर दिया था।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां: अम्बेडकर समग्र सेवा शिविर में 690 आवेदन में से 647 का हुआ निष्पादन।
https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-अम्बेडकर-समग्/05/2025/01/07/17/29/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief