
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के प्रत्याशी गोपी किशन द्वारा शुक्रवार को मतदाता मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड कार्यालय रोड स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने की एवं संचालन राजद के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद यादव ने किया। मौके पर तिरहुत निर्वाचन उपचुनाव के प्रभारी सह पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव आरक्षण और संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं।10 का 90 पर शासन नहीं चलेगा।
बिहार को बचाना है तो हमारे प्रत्याशी गोपी किशन को भारी मतों से विजयी बनावें। वही उपचुनाव के प्रत्याशी गोपी किशन ने कहा कि आजादी के बाद दो व्यक्ति ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। चंद मुट्ठी भर थैले वाले लोगों को चुनते थे।इसमें हमारी आपकी कोई भागीदारी नहीं थी।
वह कभी ना आपसे वोट मांगने आए और न ही अआपने उम्मीदवार को कभी पहचान किया लेकिन समय बदल गया है .70 प्रतिशत लोग हमारे बीच के हैं। अपने परिवार के लिए समाज के लिए प्रबुद्ध लोगों को चुनकर भेजें ताकि आपके स्नातक लड़के आने वाली पीढ़ी को कोई परेशानी नहीं हो।
ध्यान रखें एक वोट छूटे नहीं कोई हमें लूटे नहीं अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा वैलेट पेपर के क्रमांक 2 पर पाई का चिन्ह पर प्रथम वरीयता का वोट देकर गोपी किशन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
राजद जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे उम्मीदवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता केदार गुप्ता लालगंज से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वे समाजवादी लोगों में गिने जाते हैं।
इसलिए आप लोग एक बार अवश्य मौका दें। वही कार्यक्रम के पहले गोपी किशन द्वारा उच्च विद्यालय राजापाकर में महान समाजवादी पूर्व विधायक बच्चन शर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
मौके पर पूर्व विधायक सतीश कुमार राजद जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी महिला सेल जिला अध्यक्ष सुचित्रा चौधरी लक्ष्मण यादव शंभू राय तपसी प्रसाद सिंह पूर्व प्रमुख ममता कुमारी छोटे लाल यादव शिवनाथ सिंह सुमन कुमारी सुभद्रा कुमारी मोहम्मद मुन्ना सहित अनेक स्नातक मतदाता मौजूद थे।
यें भी पढ़े…
प्रखंड में शांतिपूर्ण महौल में पैक्स चुनाव हुआ सम्पन्न, कल मतगणना |
https://satyamgramnews.in/प्रखंड-में-शांतिपूर्ण-मह/11/2024/29/19/50/51/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली