
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल (वैशाली ) : बिजली बिल का समय पर भुगतान देंगे तब निर्बाध बिजली आपूर्ति में कोई परेशानी नही होगा। बिजली के लिये छोटे से छोटे टोला मुहल्ला में भी विधुत विभाग कार्यरत है। उक्त बाते वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने विधुत विभाग के कार्यक्रम के दौरान कहा। आगे उन्होंने कहा कि गोरौल वैशाली ज़िला का हाजीपुर के बाद दूसरा अधौगिक क्षेत्र गोरौल में है।
विधुत शक्ति उपकेंद्र गोरौल में ब्रेडा कैम्पस के लिये सीघे निर्बाध बिजली आपूर्ति को ले नवनिर्मित 11 हजार फीडर एवं 10 एमवी पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक विधुत अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेन्द्र गोरौल में जमा योजना अंतर्गत ब्रेडा कैंपस के लिए अलग फीडर का निर्माण कार्य कराया गया है।
ताकि औद्योगिक प्रतिष्ठान को निर्बाध विद्युत् आपूर्ति किया जा सके।इसमें एम वी के का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया है।जहा भि सि वि एवं यार्ड वर्क भी हुआ है।जो लगभग 1.25 करोड़ की राशि से बनाया गया है। उक्त कार्य नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता इजी राजू कुमार,विधुत कनीय अभियंता ललित कुमार शर्मा, उप प्रमुख रोहित पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह,राजकुमार पासवान, राजीव कुमार सिंह,मुखिया रमेश चन्द्र साह,वैधनाथ राम,मोहन चौरसिया,लक्ष्मी कुमारी,रामचन्द्र पटेल,जितेंद्र कुमार महतो,छोटू कुमार,ज़िला पार्षद मनोज कुमार ठाकुर,बिधुत कर्मी मनोज गिरी,अमरजीत कुमार,अखिलेश कुमार,पंकज कुमार,गोलू कुमार,गणेश कुमार, नितेश कुमार,संतोष कुमार,सिद्धार्थ कृष्ण,पुनम कुमारी,राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्तिथ थे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : सोलह वर्षीया किशोरी के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज।
राजापाकर : सोलह वर्षीया किशोरी के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क