बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जनजीवन हुआ प्रभावित|

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जनजीवन हुआ प्रभावित|

सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर, प्रकाश वर्मा। सोमवार की देर रात से शुरू हुई बारिश जो मंगलवार की सुबह तक जारी रही। इससे संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र जलमग्न हो गया। हालांकि इस बारिश ने किसानों के मुरझाए चेहरे पर रौनक ला दी। जहां किसानों के यह बारिश लाभप्रद साबित हो रहा है। वहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

किसानों को थान की रोपनी में आसानी हुई है। वहीं जिन खेतों में मक्के की खेती की जा रही है और जिन्हें पटवन करना था उन्हें राहत मिल रही है। पूर्व में किसान खेतों में पंपिंग सेट से पानी पटाकर धान की रोपनी के लिए विवश थे,अब उन किसानों की विवशता समाप्त हो गया है।साग सब्जियों की खेती में बारिश से फायदा पहुंचेगा।

जहां तक विद्यालय की स्थिति है वह अच्छी नहीं है। खासकर कम मिट्टी भराई वाले विद्यालय एवं उसके आसपास जल जमाव है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को विद्यालय में पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है खासकर छोटे-छोटे बच्चों को पानी में प्रवेश कर विद्यालय जाने में खतरा की संभावना प्रबल हो गई है बच्चे जोखिम उठाकर विद्यालय जाने को दिवस है इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं वही आम लोग अत्यधिक वर्षा से त्रस्त भी है।

ये भी पढ़े …

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, राजापाकर /वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष + 91 9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief