CHEHRAKALA : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे सूची तैयार करने में अवैध उगाही करने बसले हो जाएं सावधान।

चेहराकलां वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ । चेहराकलां प्रखण्ड अन्तर्गत सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे सूची तैयार करने में जनप्रतिनिधि, बिचौलिया ,पंचायत आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक समेत अन्य कोई भी के द्वारा किसी भी तरह की कोताही या धन उगाही करने में संलिप्तता पायी जाने पर होगी कठोरतम कारवाई। उक्त बातें शुक्रवार को वरिय उप समाहर्ता सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमन आनंद ने जानकारी देते हुए कहीं। 

उन्होंने आगे कहा कि जनहितार्थ एवं विकासात्मक कार्य को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे सूची में पारदर्शिता बतरने में किसी भी तरह की कोताही एवं धन उगाही बर्दास्त नहीँ किया जायेगा‌

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब तबके लोगों को सरकार द्वारा आवास बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है‌। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, किसी भी तरह के बिचौलियों, पंचायत आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक समेत अन्य कोई भी पाया जाता है तो उन पर कानून कारवाई सुनिश्चित रुप से किया जाना तय है‌।

ये भी पढ़े…

फुटबाल मैंच में शील्ड पर भेरौखडा का कब्जा।

https://satyamgramnews.in/patepur-फुटबाल-मैंच-में-शील्ड-पर/02/2025/28/21/00/41/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief