

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : स्वच्छता ही सेवा -2024 अभियान के अंतर्गत आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम स्वच्छता संवाद विषय पर परिचर्चा का हुआ । परिचर्चा में कुमार चंदन ने कहा कि स्वच्छता में ही जिंदगी है।
हमें इस अवसर पर शपथ लेने की जरूरत है कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर दूसरे को ही जागरुक करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह द्वारा सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई – मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा ।
हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा । मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा । मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते हैं और न ही होने देते हैं।
इस विचार के साथ में गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं वह अन्य 100 व्यक्तियों को भी कराऊंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दे इसके लिए प्रयास करूंगा । मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरह बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद देगा । इसके साथ ही इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर को सुंदर बनाया गया ।
ये भी पढ़े….
राजापकार : श्राद्ध भोज खाना एक व्यक्ति को पड़ा महंगा, बाइक चोरी,केस दर्ज
https://satyamgramnews.in/श्राद्ध-भोज-खाना-एक-व्यक्/09/2024/19/20/01/52/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क