GORAUL : स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल: बीडीओ एवं प्रखंड बीसीओ स्वच्छता,बीईओ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयागोरौल: बीडीओ एवं प्रखंड बीसीओ स्वच्छता,बीईओ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य रूप से बीडीओ  ने जन-जन को संबोधन  किया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है।

पूर्ण रूप से जब तक हमआप अपने गांव समाज को स्वच्छ नहीं बनाते हैं तब तक हमारा यह मुहिम चलता रहेगा।इस मुहिम में पंचायत में मुख्य रूप से लोहिया स्वच्छता पर्यवेक्षक रखी गई है जो अपने पंचायत के लोगों को स्वच्छता के विषय में जानकारी देकर जागरूक करने का काम करेगे। डोर टू डोर कचरा उठाओ का कार्य करेंगे इसके लिए प्रति घर मासिक ₹30 शुल्क लिया जाएगा।

आज से ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा उपस्थित सभी पदाधिकारी एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाकर शुभारंभ किया गया है। वही गोरौल  नगर पंचायत द्वारा भी मंगलवार को स्वक्षता पखवारा के तहत नगर पंचायत मे स्वक्षता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम मे स्वयं मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, ई ओ सुश्री अर्चना कुमारी  और वार्ड पार्षदो ने भाग लिया।

­ये भी पढ़े…

 

दिल्ली से गौतम का शव गांव आते ही मचा कोहराम

https://satyamgramnews.in/vaishali-दिल्ली-से-गौतम-का-शव-घर-आत/09/2024/18/19/50/28/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR