
सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल। ” नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत “ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बच्चों ने प्रातः प्रार्थना सभा में अपने परिवार ,गांव, समाज ,टोला, मोहल्ले को नशा मुक्त करने का शपथ लिया। इस क्रम में बच्चों ने शपथ लेते हुए कहा कि “मैं प्रतिज्ञा करता /करती हूं कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा/ करूंगी । प्रार्थना सभा के दौरान “ नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत” शपथ दिलवाते हुए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने नशे से होने वाले नुकसानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शराब – दारु वगैरह का नशा हमारे परिवार को बर्बाद कर देता है।

नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जिससे परिवार का कमाने वाला सदस्य का या तो उसकी मौत हो जा रही है या फिर वह जिंदगी भर के लिए अपाहिज होकर परिवार पर बोझ बन जा रहा है ।इससे होने वाले आर्थिक नुकसान के कारण परिवार का परिवार बर्बाद होकर अपनी खुशहाली और प्रगति भी खो रहा है। बच्चों ने नशामुक्ति से संबंधित अनेक प्रकार के स्लोगनों लिखे चार्ट पेपर को प्रदर्शित करते हर विद्यालय के आगे सड़क पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर आम लोगों से नशा नहीं करने का अनुरोध किया ।

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने नशे से बचने के उपाय को लेकर बच्चों को जागृत किया। मानव श्रृंखला का नेतृत्व बाल संसद के उप प्रधानमंत्री सुजीत कुमार एवं बाल संसद के सदस्य आयुष कुमार,निखिल कुमार ने किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक आनंद कुमारी ,सुनील कुमार ठाकुर, विभा रानी, रिंकू कुमारी, ज्योति भारती, विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
ये भी पढ़े …