गोरौल : राजकीय मध्य विद्यालय चकव्यास द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया|

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालयों गोरौल चकव्यास में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया. बताया गया है कि नशा मुक्त बिहार अभियान के तर्ज पर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प हेतु प्रखंड के सभी विद्यालयों में शपथ, मानव श्रृंखला ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ,संगोष्ठी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया|

जिसके तहत विद्यालय के चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई एवं नशा मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे नुक्कड़ नाटक भी आयोजित की गई. नाटक के दौरान “जीना है तो पापा शराब मत पीना” गाने पर बच्चों ने नृत्य भी किया और बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आवाहित नशा मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश जन-जन को दिया|

गोरौल:विधालय में प्रार्थना सभा के दौरान ”नशा मुक्त भारत अभियान”

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR