HAJIPUR : दानवीर व शुरवीर भामाशाह के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व पटना के बापू सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुँचे के लिए लोगो से भामाशाह जागृति मंच पटना ने किया आव्हान।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर। सराय थाना क्षेत्र के लालगंज मुख्य मार्ग स्थित हाई स्कूल के समीप निजी सभागार में रविवार को भामाशाह जागृति मंच पटना के द्वारा सभा का आयोजन किया. जिसमें उपस्थित लोगों से आगामी 28 अप्रैल 2025 को 11 बजे दिन में पटना के बापू सभागार  में  आने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का उद्धघाटन पटना महापौर के प्रतिनिधि शिशिर कुमार, भाजपा नेता रवि गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, बिहार राज्य खाद्ययान व्यवसाई संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर यूपी गुप्ता, पार्षद सतीश गुप्ता,राजू गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि पटना नगर निगम, अमीत चन्द्रा, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष पटना, दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मुंगेर, महेश दिवाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

मौके पर शिशिर कुमार गुप्ता ने सभा में आए लोगों से भामाशाह के संबंध में बताया की  दानवीर व शुरवीर भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के मेवार में हुआ था. वे मेवार के राजा महाराणा प्रताप के सेनापति, मंत्री, सलाहकार व  सहयोगी थें. जिन्होंने मेवाड़ एवं अपनी मातृभूमि के रक्षार्थ महाराणा प्रताप को इतना धन प्रदान किया जिससे 25 हजार सैनिकों का निर्वाह 12 वर्षों तक हो सकता था. वे देश के महान सपूत थें. उनका त्याग, समर्पन और आदर्श हमें सदैव कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती रहेगी. वे हमारे प्रेरणापुंज हैं उनकी अमर कृति एवं विरासत को संयोग कर रखना हमारा पुनित कर्त्तव्य हैं.अतः भामा शाह जागृति मंच पटना की ओर से दिनांक 28 अपैल 2025 को 11 बजे दिन में बापू सभागार, पटना में भब्य  कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा हैं।

साहू समाज के लोगों से सादर आग्रह हैं की उस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में पधारने की कृपा की जाए. कार्यक्रम में उपस्थित लखींद्र साह, जय किशुन साह, रामजी साह, लक्ष्मी साह, विनोद साह, चन्द्र भानु गुप्ता, ललित कुमार, अंजलि राज, आरती गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें मंच का संचालन आशिष कुमार एवं अध्यक्षता अजय कुमार ने किया।

ये भी पढ़े…

RAJAPAKAR : पंचायत उप चुनाव हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पंचायत-उप-चुनाव-हेतु-मतद/04/2025/19/20/55/08/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली