IHRSO पटना (बिहार) : अमरजीत कुमार यादव चौथी बार बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सत्यम ग्राम न्यूज़,पटना/वैशाली। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन  IHRSO ने एक बार फिर बिहार प्रदेश की कमान अमरजीत कुमार यादव को सौंप दी है। किशुनपुर तेलौर, चेहराकलां,वैशाली निवासी छेदी लाल राय के सुपुत्र अमरजीत कुमार यादव को चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने संस्थान के प्रति उनके निरंतर सक्रिय योगदान, नेतृत्व क्षमता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें पुनः बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन मानवाधिकारों की रक्षा और जनहित के लिए कार्य करता है।

अमरजीत कुमार यादव को पुनर्नियुक्ति पर संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार, बिहार प्रदेश पूर्व मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार,बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष राजन कुमार, रंजीत कुमार राय जिला अध्यक्ष वैशाली, महेश साह जिला प्रभारी वैशाली, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, जिला महामंत्री शाहिद अफरीदी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, मोतीपुर प्रखंड उपाध्यक्ष आफताब आलम, वैशाली युवा जिला अध्यक्ष संजीत कुमार यादव, मोतिहारी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार राय, बिहार प्रदेश सचिव रवि कुमार गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ वैशाली की जिला अध्यक्ष फ़िरदौस बेगम, पातेपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष रोशन कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि श्री अमरजीत यादव के नेतृत्व में संगठन बिहार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

#IHRSO #Bihar #HumanRights #AmaarjeetKumarYadav #प्रदेशअध्यक्ष #reporterAkhileshKumar #Vaishali #Patna #HumanRightsOrganisation #Leadership #BreakingNews #अपॉइंटमेंट #satyamgramnews

ये भी पढ़े…

पातेपुर बाजार में दो दुकानों में चोरी, पाँच लाख नकद समेत लाखों का सामान गायब

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-बाजार-में-दो-दुका/11/2025/13/19/35/38/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief