RAJAPAKAR : किड्स कैंप में बच्चों ने कई तरह की गतिविधियो़ं में लिया भाग।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। केसीआई स्कूल राजापाकर द्वारा शनिवार को केसीआई प्ले ब्रांच पर 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए एकदिवसीय किड्स कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ आनंद प्रकाश व थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने शिरकत की।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय के व्यवस्थापकों द्वारा कैंप परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर बीडीओ आनंद प्रकाश ने कहा की केसीआई स्कूल द्वारा आयोजित ऐसा किड्स कैंप मैने केवल शहरों में देखा था। आज पहली बार गांव में इस तरह से बच्चों के लिए कैंप का आयोजन देख रहा हूं। वहीं थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय की प्रशंसा की। 

कैंप में खेल नृत्य व संगीत का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया एवं कैंप का आनंद लिया ।।कैंप में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए। कैंप में दंत चिकित्सक डॉ राकेश कुमार द्वारा बच्चों की दांतों की निःशुल्क जांच की गई एवं टूथपेस्ट का वितरण निःशुल्क किया गया ।

कैंप के समापन के दौरान केसीआई विद्यालय के व्यवस्थापक रामनरेश सिंह ने कहा की आज से वर्षों पहले जो मैंने शिक्षा की एक दीप जलाई थी वह आज हजारों घरों को रोशन कर रहा है । इस अवसर पर बजरंग प्रसाद सिंह महेंद्र राय प्रियंका अंजलि झा नंदनी मानवी रागिनी चंचला लक्ष्य आदि ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यें भी पढ़े…

शिविर लगाकर भूमि विवाद के अनेको मामले का हुआ निपटारा।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-शिविर-लगाकर-भूमि-विवाद-क/01/2025/11/20/22/51/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली