RAJAPAKAR :ग्राम कचहरी के न्याय मित्र की नियुक्ति के लिए बैठक।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में सरपंच ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक की गई। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों बाकरपुर ,लगुराव बिलंदपुर, राजापाकर उत्तरी एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत में न्याय मित्र के पद खाली हैं।

जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच एवं ग्राम कचहरी सचिव उपस्थित हुए। उनकी उपस्थिति में न्याय मित्र के लिए ऑनलाइन से प्राप्त आवेदन का स्कूटनी  की गई। न्याय मित्र के लिए रिक्त चारों पंचायत के न्याय मित्र पद के लिए आवेदन की जांच की गई। सरकार द्वारा दी गई दिशा निर्देश के आलोक में बहाली प्रक्रिया पूरी की जानी है।

बाकरपुर पंचायत में सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित है लगुराव बिलंदपुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष महिला के लिए आरक्षित है। राजापाकर उत्तरी पंचायत सामान्य एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत अनुसूचित जाति की महिला के लिए न्याय मित्र पद के लिए आरक्षित की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा सरकार द्वारा जो गाइडलाइन प्राप्त हुए हैं उसी के तहत बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़े…

Birthday wish: बच्चों के जन्मदिन पर भेंट किए गए पौधे ।

https://satyamgramnews.in/बच्चों-के-जन्मदिन-पर-भेंट/03/2025/07/22/01/29/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली