
सत्यम ग्राम न्यूज़ / राजापाकर। डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, सरकार आपके द्वार हर टोला हर परिवार हर सेवा के तहत राजापाकर उत्तरी पंचायत के दलित महादलित टोला के वार्ड नंबर 13 स्थित कबीर स्थान के बगल में स्थित काली स्थान परिसर में बुधवार को विशेष शिविर लगाए गए।
इस अवसर पर दलित महादलित टोले के अनेक महिला पुरुषों ने अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। मुखिया सरिता पटेल, विकास मित्र सरिता कुमारी ने दलित महादलित के लिए चलाई जा रही सरकार की विभिन्न 22 तरह की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और उससे लाभान्वित होने को कहा।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को देखा औरअनेक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि संबंधित विभिन्न वादों को देखा और अनेक वादों का मौके पर निपटारा किया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर में आए लोगों के बीच विभिन्न बीमारियों की दवाओं का वितरण दलित महादलित महिला पुरुषों के बीच किया गया।
शिविर में जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन, जॉब कार्ड के लिए चार, आवास निर्माण के लिए पांच, नली गली की समस्या से संबंधित एक, आंगनबाड़ी के समस्या से संबंधित चार आवेदन प्राप्त हुए। विशेष शिविर में सरिता पटेल मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल विकास मित्र सरिता कुमारी आवास सहायक परवेज आलम स्वच्छताकर्मी सुजीत कुमार सेविका सुधा देवी आशा जलसी कुमारी एएनएम पार्वती देवी सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : बाइक चोरी मामले मे प्राथमिकी दर्ज।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली