सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। नल जल योजना में अनुरक्षकों को पैसे नहीं मिलने पर पानी बंद करने की दी गई धमकी। इस संबंध में राजापाकर दक्षिणी पंचायत के अनुरक्षकों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड बीडीओ आनंद प्रकाश को दिया है। जिसमें कहा गया है कि राजापाकर दक्षिणी पंचायत के सभी नल जल अनुरक्षको का मानदेय की राशि वार्ड सदस्यों के खाते पर भेज दी गई है।लेकिन वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव दोनों मिलकर पैसे गबन करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
हमलोग पैसे की मांगते करते हैं तो वार्ड सदस्य कहता है कि यह पैसा मेरा है तुम लोगों का पैसा अभी नहीं आया है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले अनुरक्षकों में संजीत कुमार वीर बहादुर सिंह प्रिंस कुमार लक्ष्मी देवी सियाराम भगत राजदेव पासवान आदि शामिल हैं। आवेदन में धमकी के लहजे में कहा गया है कि यदि अनुरक्षकों को पैसे 3 दिन के अंदर नहीं मिलते हैं तो सभी अपने-अपने वार्ड में नल जल योजना के तहत पानी का संचालन बंद करने को विवश होंगे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया बल |
राजापाकर : जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया बल |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली