RAJAPAKAR: अष्टयाम यज्ञ हेतु निकल गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव स्थित वार्ड नंबर 4 में गुरुवार से आयोजित होने वाले 24 घंटे के  अष्टयाम यज्ञ को लेकर बुधवार को 251 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

नारायणी नदी घाट से गंगाजल राजापाकर बाजार अवस्थित काली मंदिर के लाई गई थी वहां आचार्य बेदानंद पंडित द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के बाद गंगाजल कलश में भराई गई फिर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो राजापाकर  बाजार के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। गुरुवार से 24 घंटे का यज्ञ का शुभारंभ होगा। शुक्रवार को यज्ञ समाप्ति के बाद रात्रि वेला में विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है।

अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। यज्ञ के व्यवस्थापकों में मेघनाथ साह छोटू लाल साह संजय साह महेश कुमार साह राजगीर साह अनिल कुमार साह किशोरी साह राजेश साह आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

सोशल वर्क में टॉपर नीलम को मिला गोल्ड मेडल।

सोशल वर्क में टॉपर नीलम को मिला गोल्ड मेडल।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief