
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर।अपहरण को लेकर एक महिला ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में पचई महेश गांव निवासी रूबी देवी पति गंगा राय ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि बीती रात मैं और मेरी पुत्री अमृता कुमारी साथ में सोए हुए थे जब मेरी नींद खुली तो देखा कि मेरी पुत्री बिछावन पर नहीं है।
जब हमने अगल-बगल में खोज की तो पता चला कि मेरी 17 वर्षीया पुत्री अमृता कुमारी को दो लड़के बाइक पर भगा कर ले जा रहा था तभी मैंने थाने में फोन करके बताया। पुलिस खोज कर मेरी पुत्री को थाने पर लाया तभी पता चला कि मेरी पुत्री को देवनाथ कुमार पिता जलेश्वर राय एवं राहुल कुमार पिता जयमंगल राय दोनों निवासी ग्राम भलुई के निवासी हैं।
दोनों युवकों द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण करके देवनाथ कुमार ले जा रहा था और राहुल कुमार भगाने में सहयोग कर रहा था। हमें शक है कि मेरी पुत्री को अपहरण करके कहीं बेच देता या गलत धंधा करवा सकता था। आवेदन में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। विदित हो कि दोनों नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किया गए हैं। जिसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े …
CHEHRAKALA : शराब तथा मारपीट मामले में तीन आरोपियों को भेजा गया जेल |
CHEHRAKALA : शराब तथा मारपीट मामले में तीन आरोपियों को भेजा गया जेल |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली