RAJAPAKAR : छात्र के जन्म दिवस पर किये गए पौधारोपण।

सत्यम ग्राम न्यूज़  :  राजापाकर प्रखंड मुख्यालय के केसीआई विद्यालय के परिसर में शनिवारको कक्षा 3 के छात्र ऋषभ कुमार के जन्मदिवस पर शिक्षकों ने पौधारोपण कियाऔर बच्चे के लंबी उम्र की कामना की।

बताते चले कि सेना से रिटायर कैप्टन महेंद्र राय पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करवा रहे हैं शादी विवाह जन्मदिवस आदि के अवसर पर वह लोगों को उपहार में एक फलदार पौधा देते है और लोगों से अपील करते है की प्रत्येक खुशी के मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।

इसी कड़ी में केसीआई विद्यालय पहुंचकर कक्षा 3 के छात्र ऋषभ कुमार को उसके जन्मोत्सव के मौके पर आम का पौधा उपहार स्वरूप दिया। छात्र की इच्छा पर विद्यालय परिसर में ही आम के पौधे को लगाये गये।मौके पर विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह प्राचार्य अमरेंद्र कुमार उपप्राचार्य अमरेश कुमार मनोहर कुमार सिंह शिवशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

यें भी पढ़े...

बीईओ की सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

 

https://satyamgramnews.in/rajapakar-बीईओ-की-सेवानिवृत्ति-क/11/2024/30/21/55/16/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली