RAJAPAKAR : जदयू कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ , प्रकाश वर्मा। जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।वही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।

जदयू के प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव अनिल कुमार दास ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतों भलुई बखरी बड़ाई राजापाकर उत्तरी नारायणपुर बुजुर्ग बेरई आदि पंचायतों का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं से मिले एवं उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।

कहा गया कि कार्यकर्ता भी सरकार के विभिन्न कार्यों को आम जनता के घर-घर तक  पहुंचाएं एवं उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करें। जनसंपर्क अभियान में शामिल जदयू कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह रामऔतार साह मनोज कुमार सज्जन रामचंद्र राम अमरनाथ सिंह सच्चिदानंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

पंच सरपंच संघ नें 11 सूत्री मांग क़ो ले बीजेपी नेता से मिले ।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पंच-सरपंच-के-प्र/03/2025/01/17/32/14/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली