RAJAPAKAR : पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय के परिसर में पौधा रोपण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में पौधा रोपण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मांड में पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है. पृथ्वी को हम माता की तरह पूजते हैं . इसलिए हमें पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए. ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी के वातावरण में परिवर्तन हो रहा है. जिससे कई जीवों के अस्तित्व पर खतरा मडरा रहा है. हम सबों को पृथ्वी पर वृक्षारोपण करके एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।

आज कार्बन उत्सर्जन के कारण गर्मी में तापमान बढ़ रहा है. वृक्षों की कटाई ने भी हमारे वातावरण को नुकसान पहुंचाया है. अतः हम सबों को सतत विकास का प्रयास करते हुए सबों के लिए पृथ्वी रहने लायक बनाना चाहिए. अन्य शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया. उपस्थित शिक्षकों में प्रोफेसर सुशील कुमार ,प्रोफेसर पुष्पा कुमारी, प्रोफेसर राजेंद्र चौरसिया एवं छात्र-छात्राओं में नवीन कुमार, काजल कुमारी, दीपा कुमारी, श्वेता कुमारी, अनीश कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े…

सारण : सोनपुर नगर के वार्ड 11 स्थित एन एच 19 अंडरपास में वर्षा का पानी लगने से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी।

https://satyamgramnews.in/सारण-सोनपुर-नगर-के-वार्ड-11-स/04/2025/20/22/05/07/sgnnetworksonpur/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली