
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों व गांव कस्बों में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को छात्र छात्राओं द्वारा भक्ति भाव के साथ नजदीकी जलाशयों में किया गया।
प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव के साथ बेलकुंडा स्थित पोखर में किया गया। प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए पोखर के आस पास सैंकड़ो लोगो की भीड़ मौजूद थी।
छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने मां सरस्वती के जयकारे लगाए एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। विसर्जन में शामिल शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में सुधीर कुमार, सनी सिंह, सचिन कुमार,निशांत,आदित्य,शिवम,साहिल, कुमारी उत्तम, प्रियंका, रिंकी, सुमन, शालिनी, सलोनी,मुस्कान आदि थे।
वही राजापाकर पोस्ट ऑफिस चौक परिसर में मां सरस्वती पूजा समिति के छात्र छात्राओं द्वारा भी माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन लोमा पोखर में हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक किया गया।
बच्चे माता सरस्वती के जयकारे लगा रहे थे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी से झूम रहे थे। विसर्जन में अंकित कुमार, सनी कुमार, आशीष कुमार, रवि कुमार, गणेश कुमार, अंशु कुमार सहित अनेक छात्र छात्रा शामिल हुए।
ये भी पढ़े…
55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या।
https://satyamgramnews.in/पटेढ़ी-बेलसर55-वर्षीय-व्यक/02/2025/05/20/12/25/sgngoraul/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली