
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ प्रकाश वर्मा। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाईयों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया।राजापाकर भुनेश्वर चौक स्थित बेलाल मस्जिद परिसर एवं राजापाकर पश्चिमी स्थित मस्जिद के परिसर में मुसलमान भाइयों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया।
मौके पर बेलाल मस्जिद भुनेश्वर चौक के हाफिज सगीर अहमद तरावी ने कहा कि रमजान पर्व मोहब्बत अमन शांति के साथ रहने को प्रेरित करता है। हिजरी साल का आरंभ इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद द्वारा मक्का से मदीना हिजरत यानी पलायन से होता है। इस्लाम धर्म में रमजान पर्व का बहुत ही पवित्र और विशेष होता है। जिसमें मुसलमान भाई पूरे माह रोजा रखते हैं।
रमजान पर्व मुसलमान भाइयों का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है इसमें न केवल पूरे माह रोजा रख कर इबादत की जाती है बल्कि पूरे मन से दूसरों के प्रति नफरत, ईर्षा, भेदभाव की भावना से दूर रहकर आपस में हर किसी के लिए प्रेम भाव अमन शांति के साथ रहते हैं। बेलाल मस्जिद में रोजा इफ्तार में हाफिज सगीर अहमद तराबी मुस्तफा आलम उर्फ मुन्ना मोहम्मद कासिम मोहम्मद आबिद मोहम्मद भोला मोहम्मद याकूब मोहम्मद रिजवान सहित कई मुस्लिम भाई शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/कटहरा-थाना-की-गस्ती-पुलिस/03/2025/04/20/34/01/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली