RAJAPAKAR : लोजपा (रा) उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओ की हुई बैठक।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष सह लोजपा रामविलास के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश रंजन उर्फ़ जयोति शर्मा के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध जनों की बैठक आयोजित की गई।

जिसका मुख्य उद्देश्य था कि इस बैठक के द्वारा एनडीए व लोजपा के प्रदेश नेतृत्व से ये मांग करना था कि केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद चिराग पासवान को एनडीए गठबंधन राजापाकर (सु) या हाजीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। जिससे कि गठबंधन को बहुत फायदा होगा। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अविनाश शर्मा ने कहा कि वो खुद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी और प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती से मिल कर ये मांग रखेंगे कि हमारे नेता हाजीपुर या राजापाकर से चुनाव लड़ें क्योंकि हाजीपुर को श्रदेय रामविलास पासवान जी अपना कर्मभूमि और दूसरा घर भी मानते थे और चिराग पासवान के संघर्ष के दिनों में भी हाजीपुर और हाजीपुर के लोगों का अपने नेता के प्रति प्यार,समर्थन जबरदस्त रहा हैं.

इस बैठक में मुख्य रूप से लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज मिश्रा,जिला महासचिव अनिल शर्मा,समाजसेवी राकेश सिंह,भाजपा नेता हरिशंकर मिश्रा,सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर,पूर्व सरपंच ब्रजमोहन सिंह ,लोजपा नेता सुभाष कुमार,रत्नेश शाही,भाजपा नेता सह प्रखण्ड क्रियान्वयन समिति सदस्य हरिशंकर कुमार लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रखंड महासचिव रिशु शर्मा,युवा नेता उज्ज्वल कुमार उर्फ गोलू सिंह,ज्ञानेश्वर सिंह,अजित शर्मा,मोहन शर्मा,राजीव सिंह,घनश्याम कुमार,मुन्ना सिंह ,नंदन सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले किसान नेता स्व ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया जी के 13 वी पुण्यतिथि के अवसर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दिया गया.।

ये भी पढ़े….

बकरीद को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

https://satyamgramnews.in/eed-ul-azaha-बकरीद-को-लेकर-राजापाकर-थ/06/2025/01/18/50/04/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली