RAJAPAKAR NEWS : प्रखंड स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन |

राजापाकर: डुमरी खुर्द में किसान सभा की बैठक
राजापाकर: डुमरी खुर्द में किसान सभा की बैठक

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के डुमरी खुर्द गांव में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष रामकृत सिंह ने की। जिसमें उपस्थित संघ के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ब्रह्मदेव पंडित को किसान संघ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वही प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में सूरजदेव सिंह एवं शंकर झा को मनोनीत किया गया। जबकि मंत्री पद पर संघ के पूर्व मंत्री नवल प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया एवं सह मंत्री के रूप में पूर्व सैनिक हरिनाथ राय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।

जिसमें भोला पंडित एवं नंदलाल पंडित को सदस्य पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम एकबाल सिंह जिला सह मंत्री मुन्ना सिंह रमेश कुमार सिंह हरि नारायण सिंह राजेंद्र सिंह नंदलाल पंडित रामकृत सिन्हा विश्वजीत सिंह हरिनाथ राय मुनेश्वर झा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS:राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भारत बंद का मिला जुला असर|

VAISHALI NEWS:राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भारत बंद का मिला जुला असर

रिपोर्ट : प्रकाश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली