SONPUR : गंगाजल में जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

महिलाओ क़े लिए गृह उद्योग खोलने, गुणवक्ता पूर्ण स्वास्थ व्यवस्था, गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा, वेरोजगार महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर महिलाओ ने सरकार से की माँग।

सत्यम ग्राम न्यूज़ / सोनपुर। सोनपुर प्रखंड में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम पूरे जोश के साथ चल रहा है। जिले के 2116 जबकि प्रखंड 163 चयनित ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम रोज दो पालियों में हो रहा है। पहली पाली सुबह 8. 30 से 10.30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिले में 18 विशेष जागरूकता वाहन तय रूट पर घूम रहे हैं। जिसमे सोनपुर प्रखंड में एक जागरूकता वाहन तय रूट पर घूम रहे हैं। इन वाहनों में एलईडी टीवी, योजनाओं के बैनर, पोस्टर और अन्य सूचना सामग्री लगाई गई है।

सोनपुर प्रखंड क़े भरपुरा पंचायत अंतर्गत केपीएसपी हाई स्कूल प्रांगण में चाहत जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गावती देवी जबकि कार्यक्रम का संचालन सिसी संतोष कुमार ने किया ।

महिला संवाद कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित रहे क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार,निशांत कुमार , सामुदायिक समन्वयक संतोष कुमार , शैलपुत्री सीआईएफ कोषाध्यक्ष शोभा देवी, सीएफ प्रियंका कुमारी,जीविका समूह क़े एमआरपी सोनी सिंह,सीएम में सोनम, रिंकू, बिभा, प्रतिमा, भीआरपी नूरा खातून, हुस्ना खातून, सीएनआरपी निर्मला कुमारी, प्रिंयंका कुमारी सहित सैकड़ो महिला मौजूद रही।

सामुदायिक समन्वयक संतोष कुमार ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम कराने का मकसद सरकारी योजनाओं की जानकारी को सरल और आकर्षक तरीके से महिलाओं तक पहुँचाना है साथ ही लीफलेट्स और मुख्यमंत्री संदेश पत्र भी बटि गए हैं। इससे महिलाओं में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और भरोसा बढ़ा है।

कार्यक्रम में महिलाएं सरकारी योजनाओं के लाभ कैसे पाये। महिलाओ ने भरपुरा पंचायत व कसवे में गृह उद्योग खोलने, गुणवक्ता पूर्ण स्वास्थ व्यवस्था, गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा, वेरोजगार महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराना ,सस्ते दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराना,गरीब तबके लोगो को बेटा बेटी क़े शादी या महत्वपूर्ण बैठक क़े लिए समुदायिक भवन निर्माण ,आवास योजना का लाभ,समुदायिक शौचालय,अपराध पर अंकुश लगाने क़े लिए जगह -जगह सुरक्षा को लेकर सीसिटीवी लगाने क़े अलवा सड़क मार्ग पर जल बहाव पर अंकुश लगाने, जल निकासी क़े लिए नाला का निर्माण कराने,नलजल आपूर्ति में हो रही जन समस्याओं को भी खुलकर महिलाओ ने रखी और सरकार से सभी समस्याओं को निदान करने की भी माँग की ।

जीविका समूह क़े सीएम व अन्य कर्मियों ने इस बढ़ती महगाई में सरकार से उचित मानदेय बढ़ाने, व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की भी माँग की। भरपुरा में चाहत जीविका महिला ग्राम संगठन क़े सीएम दुर्गावती देवी ने कहीं कि महिला संवाद से सभी महिलाओ को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिला । हर महिलाएं अपनी -अपनी समस्याओं को निदान करने की सरकार से माँग की। बिहार में महिलाओ को स्वावलंबी बनने क़े लिए सरकार प्रयत्नशील है जिससे हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

सरकारी योजनाओं क़े जनकारी मिलने से सभी महिलाए ख़ुशी अनुभूति महसूस करते हुए आत्म निर्भर बनने का प्रयास कर रही है और समाज में पहचान भी दे रही है। इस महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो जीविका से जुड़े जीविका समूह क़े महिलाएं शामिल थीं।

ये भी पढ़े…

सायरन की आवाज के साथ बच्चों ने किया मॉक ड्रिल का अभ्यास।

https://satyamgramnews.in/vaishali-सायरन-की-आवाज-के-साथ-बच्च/05/2025/10/18/08/14/satyamgramnewsrajapakar1/

 

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर