STATE FOOD CORPORATION : राज्य खाद्य निगम राजापाकर के सहायक प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज एक करोड़ से अधिक रुपए के गबन का आरोप|

गवन की राशि एक करोड़ 24 लाख 99059 रुपए जो पैसे हैं। जिला प्रबंधक ने आवेदन में बताया है कि संविदा पर नियुक्त तत्कालीन सहायक प्रबंधक पद स्थापित थे उनके द्वारा अपने अधीनस्थ टीडीपीएस गोदाम राजापाकर का प्रभार नवनियुक्त सहायक प्रबंधक राजीव कुमार को बीते 3/5/ 2024 को सोपा गया परंतु इनमें उनके द्वारा प्रभार प्रतिवेदन के साथ उक्त गोदाम से संबंधित अभिलेख आगत पंजी निर्गत पंजी एवं स्टॉक पंजी नहीं सोपा गया।जिला कार्यालय के पत्रांक 652 दिनांक 22 .5.2024 के द्वारा श्री सिंह के राजा पाकर गोदाम से संबंधित आगत निर्गत का स्टॉक ऑनलाइन डाटा उपलब्ध कराने हेतु आईटी मैनेजर 4G को निर्देश दिया गया।टीम के जांच उपरांत उक्त गबन का खुलासा हुआ।

जिसके आधार पर जिला प्रबंधक ने राजापाकर सहायक गोदाम प्रबंधक राम उग्रह सिंह यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि सहायक प्रबंधक श्री सिंह यादव द्वारा गोदाम से 1059.12 क्विंटल गेहूं एवं 2658.64 क्विंटल चावल जिसका कुल आर्थिक दर एक करोड़ 24 लाख 99 हजार 59 रुपए 9 पैसे का गवन किया गया है।