सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। आध्यात्मिक चेतना समिति फतेहपुर फुलवरिया के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र दिया है। जिसमें प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सरसई पोखर के तट पर छठ पूजा हेतु सीढी निर्माण सांसद कोटा से कराये जाने की बात कही गई है।
पत्र के माध्यम से कहा गया है कि राजापाकर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर फुलवरिया गांव स्थित ऐतिहासिक सरसई सरोवर पोखर के तट पर स्थापित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पोखर के किनारे वर्षों से महापर्व छठ पूजा करने के लिए आसपास के हजारों लोग प्रतिवर्ष आते है। जहां सीढी निर्माण नहीं रहने के कारण उन्हें पूजा करने में काफी परेशानी होती है। पत्र में विनम्र निवेदन किया गया है कि छठ घाट पर सीढी निर्माण एवं कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनवाने की कृपा की जाय।इसके लिए हमसभी ग्रामवासी आपके आभारी रहेंगे।
ये भी पढ़े…
शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-शिव-मंदिर-परिसर/05/2025/28/22/47/59/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली