राजापाकर : शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर‌‌‌। प्रखंड के बैकुंठपुर वार्ड नंबर 1  स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को 1.28 बजे से 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जबकि गुरुवार को समापन होगा। अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कीर्तन मंडली द्वारा हरे कृष्णा हरे राम, गौरी शंकर सीता राम घुन गाया जा रहा है।वही यज्ञ देखने के लिए महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ जमी है।

वही यज्ञ के व्यवस्थापकों में नंदकिशोर महतो तुलसी महतो दिनेश कुमार अंकित कुमार अरविंद कुमार विनय कुमार चौहान रमेश कुमार ने बताया कि कल यज्ञ की समाप्ति के बाद गुरुवार की रात्रि वेला में भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध व्यास रंदाहा ग्राम निवासी विश्वजीत चौधरी द्वारा विवाह कीर्तन कराया जाएगा। वही विवाह कीर्तन में भक्तिमय गाना में देवरिया जिले की गुड़िया सिंह भी शामिल होंगी । अष्टयाम यज्ञ के संचालन में संपूर्ण ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े…

*2202 आयुष्मान कार्ड बने तिथि बढ़ाई गई।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-2202-आयुष्मान-कार्ड/05/2025/28/21/37/04/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली