VAISHALI : राजापाकर थाने में नए थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी ने अपना कार्यभार संभाला|

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर /वैशाली । जिले के  राजापाकर थाने में नए थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी ने अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले वे कटहारा थाने में दारोगा के पद पर पदस्थापित थीं. पुलिस अधीक्षक वैशाली के आदेशानुसार  उन्होंने आज बीती रात 11 बजे कार्यभार संभाला|

संवाददाताओं से पूछे जाने पर उनहोंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अवैध देशी विदेशी शराब बेचने वाले घंघेवाजो  पर नकेल कसना , विभिन्न कांडों से संबंधित घटनाओं को ससमय निष्पादित करना, विभिन्न कांडों में फरार वारंटी को गिरफ्तार करना उनका पहला लक्ष्य है.

ज्ञात हो कि पूर्व थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा  विभिन्न कांडों का ससमय निष्पादन नहीं करने सहित अन्य गड़बड़ी को लेकर लाइन हाजिर किया गया है. जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक वैशाली के आदेश पर 24 घंटे के अंदर वीणा कुमारी को राजापाकर थाने में योगदान देने का आदेश दिया गया।

ये भी पढ़े …

चेहराकलां : आदर्श सोलर बैट्री दुकान में नगद समेत लाखो रूपये की सामाग्री हुई चोरी |

चेहराकलां : आदर्श सोलर बैट्री दुकान में नगद समेत लाखो रूपये की सामाग्री हुई चोरी |

 

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली